{"_id":"5c1bfbe4bdec2256bc429004","slug":"111545337828-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानदारों की लड़ाई छुटाने वाली महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानदारों की लड़ाई छुटाने वाली महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानदारों की लड़ाई छुड़वाने पहुंची महिला से छेड़छाड़
- महिला ने डीसीपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में दुकान के बाहर एनक्रोचमेंट को लेकर दो दुकानदारों के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान चाय का स्टाल लगाने वाली महिला ने बीच बचाव किया। इस दौरान दोनों दुकानदारों ने उससे गाली गलौच करते हुए अभ्रद भाषा का प्रयोग किया।
महिला ने पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि उस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। महिला ने आरोप लगाया कि 17 दिसंबर को संबंधित थाने में इसकी शिकायत भी दी थी। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
माता मनसा देवी में सुरेश कुमार 12 साल से प्रसाद की दुकान लगाकर अपनी दुकान चलाते हैं। सुरेश ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। उसकी दुकान का नंबर 292 है। उसके साथ वाली दुकान 293 नंबर कई सालों से खाली पड़ी है। इसलिए वह उस दुकान के बरामदे में भी दुकान का सामान लगाकर बेचा करता था। लेकिन कुछ दिन पहले हुई आक्शन में साथ वाली दुकान किसी ने खरीद ली। सुरेश ने वहां पर दुकान का सामान लगाना बंद कर दिया। इसके बाद साथ की दोनों दुकानदारों ने उसकी दुकान का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया। इसकी शिकायत सुरेश ने एस्टेट आफिस के एडमिनिस्ट्रेटर और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को इसकी शिकायत दी। विधायक ने माता मनसा देवी बोर्ड को इस मामले की जांच के आदेश दिए। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि हुड्डा अधिकारी चेकिंग के लिए आए तो वे चाय पीकर चले गए। इसके बाद साथ की दुकान वालों ने सुरेश की दुकान के बाहर रखा टेबल उठाकर फेंक दिया। इस बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद नजदीक ही चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की बहन ने देखा कि करीब सात लोग मिलकर सुरेश को मार रहे हैं। उसे छुड़वाने के लिए वह बीच में आ गई। इस दौरान महिला के साथ दुकानदारों ने गाली गलौच की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। हालांकि महिला ने एसीपी नुपुर बिश्नोई पर आरोप लगाया कि जब वह उनके पास शिकायत लेकर गई तो उन्होंने अभद्र शब्दों को इस्तेमाल किया। इस पर एसीपी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत महिला थाने के थाना प्रभारी अजीत सिंह को मार्क कर दी गई है। इस बाबत डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जो भी दोषी होगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।