{"_id":"5c02ec73bdec2241b1429103","slug":"111543695475-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबार गोली कांड मामला: .32 बोर की दो पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफबार गोली कांड मामला: .32 बोर की दो पिस्टल बरामद
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
एफ बार गोलीकांड : दो पिस्टल और कारतूस बरामद
-आरोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए, कहा-सहारनपुर और दिल्ली से खरीदी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 एफ बार गोलीकांड में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान नया मोड़ सामने आया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि जयदीप, योगेश्वर व पंकज जाखड़ के साथ पुरानी रंजिश के चलते उनके ग्रुप पर फायरिंग की। आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद सभी बोलेरो गाड़ी से अंबाला फरार हो गए। सभी आरोपी अंबाला, पानीपत, दिल्ली और पंजाब में रहने के बाद रोपड़ में आपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपी रिंकू और चेतन मुंजाल के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है। इसे उन्होंने वारदात के बाद सेक्टर-51 और 56 छिपा दिया था।
चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। आपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच टीम ने पहले सभी आरोपियों से एक साथ पूछताछ शुरू की। इसके बाद एक-एक कर बयान दर्ज किए। पुलिस की शुरूआती जांच सामने आया कि आरोपी रिंकू और चेतन मुंजाल की पिस्टल है। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।
सहारनपुर और दिल्ली से खरीदी थी पिस्टल
आरोपियों से बरामद पिस्टल लाइसेंसी नहीं है। आपरेशन सेल की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिंकू ने .32 बोर की पिस्टल यूपी के सहारनपुर और चेतन मुंजाल ने .32 बोर की पिस्टल दिल्ली से खरीदी थी। इन दोनों आरोपियों ने बताया कि पिस्टल करीब 30 हजार रुपये में लेकर आए थे।
विज्ञापन
इस महीने होनी है बहन की शादी
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए आरोपी रिंकू और राजेश पासवान पर शहर के अलग थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट की धारा समेत कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिंकू की बहन की दिसंबर महीने में शादी है।
यह था मामला
बीते 19,20 की रात सांसद किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया की सेक्टर-26 स्थित एफ बार में बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। पार्टी में रिंकू, चेतन मुंजाल, राजेश कुमार पासवान, अर्जुन ठाकुर व रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी और दूसरे पक्ष के जयदीप्र, दीपक कुंडू, योगेश्वर और पंकज शामिल थे। पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में पहले झगड़ा हुआ और फिर रिंकू व चेतन मुंजाल ने पिस्टल से जयदीप और योगेश्वर पर फायर कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,34,506,201,188 और आर्म्स एक्ट 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया था।