फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटे स्कूल से घर लौटे, मां को पंखे से लगे फंदे से लटका देख् ा निकली चीख

बेटे स्कूल से घर लौटे, मां को पंखे से लगे फंदे से लटका देख् ा निकली चीख

Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बेटे स्कूल से घर लौटे, मां को पंखे से लगे फंदे से लटका देख्
ा निकली चीख
बिजनौर (मेरठ के लिए)
विज्ञापन


नोट: फोटो सहित।

पंखे से लटका मिला बैंककर्मी की पत्नी का शव
सबहेड
स्कूल से घर लौटे बेटे जब दरवाजा खुला होने पर घर में घुसे तो निकली चीख

घर में थी अकेली, पुलिस ने कर रही मामले की जांच
मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
बुडै़ल के मकान नंबर-1540 में पहली मंजिल पर बतौर किराएदार रह रहे एक निजी बैंक कर्मचारी की 34 वर्षीय पत्नी ने वीरवार दोपहर संदिग्ध हालात में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मूलरूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी, दो बच्चों की मां बबीता के रूप में हुई है। बबीता के खुदकुशी करने का पता उस समय लगा जब उनके दोनों बेटे (दस और छह वर्षीय) दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से घर लौटे। दरवाजा खुला देखकर वह घर में दाखिल हुए तो मां को फंदे से बेजान लटका देख उनकी चीख निकल गई। दोनों दौड़कर घर से बाहर निकले और नीचे उतरकर पड़ोसियों को जानकारी दी।
आस-पड़ोस के लोग दौड़कर घर में दाखिल हुए तो बबीता को फंदे से लटका देख तुरंत बबीता के पति, इंडस्ट्रियल एरिया के आईसीआईसीआई बैंक में काम करने वाले पति कुलदीप व मृतका के मां-बाप सहित पुलिस को सूचना दी। पीसीआर और थाना-34 के एसएचओ इंस्पेक्टर अजय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बबीता को फंदे से नीचे उतारकर सेक्टर-16 जीएमएसएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला पुलिस ने बबीता के कपड़ों सहित घर के कमरे व अन्य जगहों की बारीकी से तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन


बॉक्स:
चुपचाप रहती थी बबीता
पुलिसकर्मियों ने मृतका के पति कुलदीप सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता लगा कि दुर्घटना के समय बबीता घर पर अकेली थी। पति नौकरी और दोनों बेटे स्कूल में थे। पड़ोसियों ने बताया कि बबीता घर पर चुपचाप और अपने में ही खोई रहने वाली महिला थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने घर से कभी किसी लड़ाई-झगड़े का शोर तक नहीं सुना था। पुलिस ने मृतका के मां-बाप को दुर्घटना की सूचना दे दी है लेकिन वीरवार रात तक वह शहर नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि उनसे पूछताछ के बाद ही बबीता का पोस्टमार्टम करवाने या नहीं करवाने का फैसला लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पूरा दिन चली जांच में पुलिस बबीता के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed