{"_id":"5a42b1b44f1c1b87698c3ee9","slug":"111514320308-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरना लूट निकली रोड़ रेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरना लूट निकली रोड़ रेज
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरना लूट निकली रोड रेज
कुछ ही दूरी पर मिली कार, लाइट प्वाइंट पर झगड़े के बाद फैलाई सनसनी
चंडीगढ़। एलांते मॉल के बाहर से ऑडी सवार युवकों द्वारा वरना कार लूटने का मामला रोड रेज का निकला। दरअसल दोनों कार चालकों के बीच लाइट प्वाइंट पर कार रोकने को लेकर नोकझोंक हो गई थी। कार लूटने की कॉल पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जबकि एलांते मॉल से कुछ दूरी पर ही कार मिल भी गई थी।
दरअसल सोमवार रात को पंचकूला निवासी एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसकी वरना कार लूट ली गई है। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच की गई तो कार एलांते के पास ही मिल गई। रातभर चली छानबीन के बाद ऑडी सवार युवकों को मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया थाने बुलाया गया। जहां पूछताछ में पता चला कि मॉल से पहले लाइट प्वाइंट पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। लाइट पर गाड़ी रोकने को लेकर हुए इस झगड़े को लूट बना दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से हुई पूछताछ के बाद उनमें समझौता हो गया।