{"_id":"5c3a4b21bdec2273a67c8a82","slug":"101547324193-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो मनी एक्सचेंज कर झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूरो मनी एक्सचेंज कर झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
मनी एक्सचेंज का झांसा देकर दस हजार यूरो का ठग गिरफ्तार
-24 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर- 9 में दो लोगों से की थी ठगी
-जस्ट डायल से नंबर निकाल लोगों को बनाता था ठगी का शिकार
- आरोपी जुआ खेलने का शौकीन, नेपाल के कैसीनों में हारे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-9 में बीते 24 दिसंबर को मनी एक्सचेंज का झांसा देकर 10 हजार यूरो की ठगी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने दिल्ली कनाट पैलेस के यार्क होटल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि ठगी करने के बाद वह नेपाल स्थित ग्रांड कैसीनों में गया और वहां रुपये हार गया। पकड़े आरोपी की पहचान उड़ीसा के गांव बाराबतिया निवासी स्निग्धा सौरव दास (30) के रूप में हुई है। आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को सेक्टर-9 में मनी एक्सचेंज का झांसा देकर आरोपी शिकायतकर्ता जगदीश चंद्र और करन से दस हजार यूरो लेकर फरार हो गया था। वारदात के बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम को वारदात स्थल से आरोपी का सीसीटीवी फुटेज बरामद भी हुआ था। 8 जनवरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठगी का आरोपी दिल्ली के कनाट पैलेस स्थित यार्क होटल के पास है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर उसी दिन नेपाल चला गया और वहां ग्रांड कैसीनों में रुपये हार गया। पैसे खत्म होने के बाद 2 जनवरी को वापस दिल्ली पहुंचा।
आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने बी-टेक, एम-टेक की एआईटी नागपुर से की है, जबकि एमबीए की पढ़ाई गाजियाबाद के आईएमटी से पूरी की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चैनल नेशनल जियोग्राफिक में बतौर रिसचर्र काम करता है। आरोपी जुएं का शौकीन है। इसके लिए वह हांगकांग, सिंगापुर, मकाऊं, नेपाल, गोवा और सिक्किम आदि जगहों पर शौक पूरा करता है। 2016 में दिल्ली पुलिस उसे 8 हजार यूएस डॉलर की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे करता था ठगी
आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए जस्टडायल से उनके मोबाइल नंबर निकालता था, जिन्हें मनी एक्सचेंज की जरूरत होती थी। इसके बाद आरोपी लोगों को फोन कर उन्हें जगह और समय फिक्स करता और फिर कस्टमर आने से एक घंटे पहले केविन बुक करा लेता। जैसे ही कस्टमर उसके पास आते उनसे एक्सचेंज का झांसा देकर मनी लेकर फरार हो जाता था।