{"_id":"5c1aa75cbdec2256f74c4299","slug":"101545250652-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के कारोबारी पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात को दिया अंजाम ---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध के कारोबारी पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात को दिया अंजाम ---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के कारोबारी पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
- गर्दन व पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से किया घायल
- पुलिस लूट की धारा का मामला दर्ज कर खंगाल रही सीसीटीवी फूटेज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गांव अभयपुर में सुबह करीब पांच बजे एक नकाबपोश लुटेरे ने दूध के कारोबारी मनीष को लूट की नियत से चाकू मार दिया। गर्दन और पेट में चाकू लगने से दूध कारोबारी को गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद लुटेरे ने मनीष से पैसे और मोबाइल फोन की मांग की। इस पर लुटेरे की बात का मनीष ने विरोध किया। लुटेरा मनीष से 400 रुपये और एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। जब इस बात की जानकारी मनीष के पिता पवन को हुई तो वह घायल मनीष को उसकी बुआ के बेटे अजीत कुमार के साथ लेकर सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-19 चौकी की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
सेक्टर -19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि घायल की पहचान मनीष कुमार निवासी अभयपुर के रूप में हुई है। मनीष अपने परिवार के साथ तीन साल से यहां रहता है और दूध का कारोबार करता है।
मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना सुबह अभयपुर के बाहर दूध की गाड़ी आती है। वह हमारे दूध के कैरेट रोड पर उतार देती हैं। अभयपुर की गलियां तंग होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं आ सकती। इसलिए दूध की गाड़ी गांव के पास मेन रोड पर दूध के कैरेट उतार देती है। मनीष ने बताया कि वह दूध के कैरेट उठाकर रोजाना दुकानदारों को सप्लाई करता है। बुधवार सुबह पांच बजे वह रोजाना की तरह दूध लेने के लिए घर से बाहर रोड पर आ रहा था। तभी अचानक एक नकाबपोश युवक ने चाकू दिखाते हुए उसका रास्ता रोक लिया और पैसों की मांग करने लगा। आरोपी युवक के पैसे मांगने पर मनीष ने उसका विरोध किया। इस कारण नकाबपोश युवक ने मनीष की गर्दन व पेट पर चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद नकाबपोश लुटेरा मनीष की जेब में पड़े 400 रुपये और उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान मनीष ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर अभयपुर के बाहर रोड पर खड़े पिता पवन कुमार ने उसके पास पहुंचे। इसके बाद उसके पिता ने अपनी बहन के बेटे अजीत कुमार को फोन किया। सूचना पर अजीत कुमार कार लेकर आया। मनीष की बुआ का बेटा अजीत कुमार और पिता पवन उसे कार में बैठाकर जनरल अस्पताल सेक्टर-6 ले गए। मनीष के पिता पवन ने पुलिस को यह जानकारी दी। जानकारी मिलने पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी के इंचार्ज सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। मनीष के बताया कि वह अपने परिवार के साथ कई सालों से अभयपुर में रहता है। दूध का कारोबार कर परिवार चलाता है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम ने मौके का मुआयना किया है। आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। मनीष ने कहा है कि वह आरोपी को पहचान लेगा। पुलिस ने धारा 392, 394 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज, सेक्टर -19