फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हुड़दंगबाजों ने स्कूटर में लगाई आग

हुड़दंगबाजों ने स्कूटर में लगाई आग

Tue, 18 Dec 2018 01:22 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
हुड़दंगबाजों ने स्कूटर में लगाई आग
फोटो सहित-
विज्ञापन


बिजली मीटर में शॉट सर्किट से 5 दोपहिया वाहन जले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-41 में बिजली मीटर में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। इसकी खबर मिलने पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में चार एक्टिवा पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि एक मामूली रूप से झुलस गया। सेक्टर-41 निवासी अजय ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपना एक्टिवा घर के नीचे पार्क कर चले गए। देर रात करीब 1.30 बजे अचानक बिजली मीटर में स्पार्किंग होने के चलते आग लग गई। बिजली मीटर जहां पर लगा था, वहीं पर उनके एक्टिवा सहित तीन अन्य वाहन ख़ड़े थे। आग लगने से सभी व्हीकल चपेट में आ गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

आग की चपेट में आने से मोहाली में क्वालिटी इंजीनियर के पद पर तैनात अरुण कुमार के स्कूटर का अगला हिस्सा जल गया। दूसरी ओर, हाईकोर्ट में क्लर्क अमित कुमार ने बताया कि उनका एक्टिवा पूरी तरह जल गया। तीसरा दोपहिया वाहन जॉकी टेक्निकल एजुकेशन में तैनात विजय कुमार का था। वहीं, चौथा पुष्पेंद्र का एक्टिवा था। आग की लपटों की शिकार हुआ पांचवां वाहन प्रिंस का जूपिटर स्कूटर रहा, जो कुछ ही दिन पहले उन्होंने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed