फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फेस्टिवल सीजन पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां की जाएंगी जब्त

फेस्टिवल सीजन पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां की जाएंगी जब्त

Wed, 31 Oct 2018 01:30 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां की जाएंगी जब्त
दिवाली से पहले ट्रैफिक पुलिस ने किराये पर लीं आठ और टोे वैन
विज्ञापन

नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां की जाएंगी जब्त, चंद दिन में चार और टो वैन की जाएंगी हायर
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारियां की पुख्ता
अविनाश शर्मा
चंडीगढ़। दिवाली से पहले शहर की सड़कों पर किसी भी जगह जाम की स्थिति न बने और हर कोई खुशी-खुशी त्योहार मनाए, इसके लिए यूटी की ट्रैफिक यूनिट पूरी तैयारी कर चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कार्रवाई तेज करने के लिए इस सप्ताह आठ और टो वैन किराये पर ली हैं। इनसे नो पार्किंग से कारों को जब्त कर टो किया जाए और जाम की स्थिति को टाला जा सकेगा। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस के पास चार टो वैन थीं, लेकिन अब विभाग के पास 12 टो वैन हो चुकी हैं। इसमें तैनात कर्मचारी शहर की तीनों डिवीजन से गाड़ियों को टो करेंगे।
किराये पर ली गई हर टो वैन में उनके अपने दो-दो कर्मचारी होंगे। टो वैन सुबह 10 से रात 10 बजे तक सड़कों पर रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन कर यहां-वहां गाड़ियां पार्क करने वाले चालकों के वाहन जब्त कर उनका चालान करेगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक का साढ़े छह सौ पुलिसकर्मियों का स्टाफ रहेगा मौजूद
यूटी पुलिस विभाग ने फेस्टिवल सीजन के चलते इमरजेंसी को छोड़ पुलिसकर्मियों की छुट्टियां बंद की हुई हैं। ट्रैफिक यूनिट के पास फिलहाल करीब साढ़े छह सौ कर्मियों का स्टाफ है। दिवाली तक सब पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद होंगे। होमगार्ड वालंटियर से लेकर डीएसपी रैंक तक के अधिकारी व पुलिसकर्मी तीनों डिवीजन में आने वाली समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टो वैन का किराया 3500 रुपये, तेल भी विभाग दे रहा
ट्रैफिक यूनिट के पास अब 12 टो वैन हैं। चार अतिरिक्त की मांग की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाया जा सके। यूटी पुलिस विभाग को रोजाना एक टो वैन का किराया 3500 रुपये पड़ रहा है और तेल का खर्च भी विभाग ही उठा रहा है। हालांकि टो वैन देने वाली एजेंसी/मालिक के अपने ही दो कर्मचारी उसमें तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed