फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिश्वत के आरोपियों को मिली जमानत

रिश्वत के आरोपियों को मिली जमानत

Thu, 03 Aug 2017 08:34 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत के आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गए सीनियर असिस्टेंट और सहयोगी को मिली जमानत
- सीबीआई ने पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट आफिस से दोनों को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ट्रांसपोर्ट व्हीकल का परमिट पास करवाने के नाम पर परमिट फीस और लेट फीस के साथ रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट आफिस के सीनियर असिस्टेंट स्वर्ण कुमार भाटिया और सहयोगी दमन दीप सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों को 2-2 लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत के आदेश हुए हैं। वीरवार को दोनों की ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में बेल बॉन्ड जमा करवाकर जमानत ले ली।

बता दें कि सीबीआई ने 5 मई की रात करीब 9:10 बजे दोनों को सेक्टर-17 स्थित आफिस के बाहर से रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता कमल कुमार ने कहा था कि उन्हें अपने ट्रांसपोर्ट व्हीकल को पास करवाकर उसका परमिट लेना था। उनके परमिट की अंतिम तिथि निकल चुकी थी। इस पर वह विभाग के सीनियर असिस्टेंट स्वर्ण कुमार भाटिया और दमन दीप सिंह से मिले। दोनों ने परमिट, लेट फीस और रिश्वत के साढ़े नौ हजार रुपये के बदले 19300 रुपये मांगे थे। हालांकि बाद में सौदा 18300 रुपये में तय हुआ। कमल ने इसकी शिकायत सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर दोनों को सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई को दमनदीप के पास से एक काले रंग का बैग मिला, जिसमें से 7,89,300 रुपये बरामद हुए। दमन के अनुसार यह बैग स्वर्ण कुमार का था। वहीं स्वर्ण की जेब से भी 76,530 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा दमन के पास से भी जांच एजेंसी को 10 हजार रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed