फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female student goes missing after Instagram chat and

Dehradun News: चैट के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर छात्रा लापता

Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Female student goes missing after Instagram chat and
कोतवाली क्षेत्र से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर से निकलने से पहले किशोरी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में वह दो युवकों के साथ बाइक पर जाती नजर आ रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। वहीं, इस घटना को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर अपना भारी रोष जताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के अनुसार, लापता किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शनिवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक कहीं चली गई। परिजनों ने जब अपने स्तर से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि छात्रा मां के मोबाइल का इस्तेमाल कर कुछ युवकों के संपर्क में थी। घर से जाने से ठीक पहले उसने इंस्टाग्राम के जरिए भी उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उसने वह अकाउंट ही डिलीट कर दिया। पुलिस ने जब तहसील के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो शाम करीब 6:30 बजे किशोरी एक बाइक पर दो युवकों के साथ जाती दिखाई दी। हालांकि मार्ग पर आगे लगा दूसरा कैमरा खराब मिला, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाइक विकासनगर की तरफ गई या हरबर्टपुर की दिशा में। छात्रा के युवकों संग लापता होने की भनक लगते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी शनिवार को ही कोतवाली पहुंच गए।विहिप-बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्मा, प्रखंड संयोजक अभय भट्ट, अजय निषाद, कपिल नेगी, प्रथम शर्मा, रजत निषाद, रोहित निषाद, नितिन पासवान, राजीव और अमन राठौड़ ने पुलिस से मामले का तत्काल खुलासा करने और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिन मोबाइल नंबरों से किशोरी संपर्क में थी, उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही छात्रा को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed