{"_id":"6137c8e68ebc3e2f73030ff6","slug":"crime-youth-was-taking-selfie-with-pistol-friend-died-due-to-sudden-bullet-incident-happened-on-monday-night-in-pinjore-s-restaurant-royal-gazibo-pkl-office-news-pkl426026366","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पिस्तौल के साथ ले रहा था सेल्फी, गोली चलने से दोस्त की जान चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पिस्तौल के साथ ले रहा था सेल्फी, गोली चलने से दोस्त की जान चली गई
Wed, 08 Sep 2021 01:47 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:47 AM IST
सार
पिंजौर कालका बाईपास पर स्थित रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों दोस्त बैठकर खाना खा रहे थे। गर्मी के कारण उन्होंने अपनी मेज बाहर लगवा ली थी। भास्कर पिंजौर का रहने वाला था, जो अक्सर रेस्टोरेंट में आता रहता था जबकि उसका दोस्त अंश पहली बार आया था।
विज्ञापन
पिंजौर में रेस्टोरेंट में गोली लगने से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिस्तौल के साथ सेल्फी लेने के दौरान दोस्त के हाथों से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे पिंजौर के रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में हुई। दोनों दोस्त वहां खाना खाने पहुंचे थे। वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे अंश की हत्या की गई है। शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रणदीप सिंह राजू और भास्कर कुमार निवासी रत्तपुर कालोनी, पिंजौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बरेली के शास्त्रीनगर निवासी कनधीर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अंश (21) तीन महीने से राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़ चंडीगढ़ में एक कंपनी में कार्यरत था। वह चंडीगढ़ सेक्टर 38 डी में हरकिशन स्कूल के पास किराए पर रहता था। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को शाम पांच बजे अंश ने अपनी मम्मी को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त भास्कर के साथ खाना खाने जा रहा है और रात करीब 11 बजे तक कमरे पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार अल सुबह करीब ढाई बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे का शव रॉयल गजीबो रेस्टरोरेंट में मिला है। यह सुनते ही कनधीर सिंह, अपने भाई अनुराग सिंह और जीजा संजय कुमार के साथ पिंजौर थाने पहुंचे। यहां पता चला कि कनपटी में गोली लगने से अंश की मौत हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक के लाइसेंसी पिस्तौल से भास्कर ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पिस्तौल के साथ ले रहा था सेल्फी, तभी चल गई गोली
पिंजौर कालका बाईपास पर स्थित रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों दोस्त बैठकर खाना खा रहे थे। गर्मी के कारण उन्होंने अपनी मेज बाहर लगवा ली थी। भास्कर पिंजौर का रहने वाला था, जो अक्सर रेस्टोरेंट में आता रहता था जबकि उसका दोस्त अंश पहली बार आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे भास्कर कुमार ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट के संचालक से उसकी पिस्तौल ले ली। इस दौरान अचानक उससे गोली चल गई। गोली साथ बैठे उसके दोस्त अंश चौधरी की कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही अंश चौधरी एक तरफ लुढ़क गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मेज पर थी बीयर की खाली बोतल, भरे हुए गिलास
जांच करने पहुंची पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में मेज पर खून बिखरा था। इसके अलावा खाने के सामान सहित बीयर की खाली बोतल और दो भरे हुए गिलास रखे हुए थे। मेज के नीचे भी बीयर के अलावा अन्य बोतलें पड़ी थीं।
हत्या का केस दर्ज
पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक युवक चंडीगढ़ की कंपनी में काम करता था। फिलहाल पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।