{"_id":"623a252bbcda5f197150eac3","slug":"crime-two-bike-thieves-gang-busted-20-motorcycles-recovered-pkl-office-news-pkl445395993","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : दो बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : दो बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज डीएसपी अमन कुमार और उनकी टीम ने पंचकूला और अन्य राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 20 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। मंगलवार को डीसीपी मोहित हांडा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच नेे पहले गिरोह से आरोपी सुनील उर्फ मन्नी निवासी अंबाला सिटी, रमनदीप निवासी सेक्टर-22 चंडीगढ़ और कुलबीर सिंह उर्फ मिंटा निवासी अंबाला सिटी को गिरफ्तार किया।
आरोपी सुनील को क्राइम ब्रांच ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल में तीन पंचकूला की और छह अन्य राज्यों से चोरी की गई थी। दोनों ही ग्रुप ट्राइसिटी के अलावा पंजाब में सक्रिय थे।
आरोपी सुनील पर धोखाधड़ी के कई मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी बैंक के कर्मचारी के साथ मिलकर ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी कर उन्हें कैश करवा लेता था। आरोपी पर अंबाला, पटियाला, कुरुक्षेत्र और अन्य राज्यों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। आरोपी सुनील और रमनदीप मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद 4 से 5 हजार रुपये में आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ मिंटा को मोटरसाइकिल बेच देते थे। आरोपी कुलबीर मोटरसाइकिल रिपेयर करने का काम करता हैै। वह मोटरसाइकिल के हिस्से अलग-अलग कर बेच देता था।
विज्ञापन
दूसरे गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दूसरे गिरोह के चार सदस्यों को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास उर्फ रोहित निवासी बिटना कालोनी, भरत उर्फ नेपाली विश्वकर्मा कालोनी, धीरज सैणी और कमल उर्फ धौता सैणी के रूप में हुई है। चारों आरोपी पिंजौर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने नौ मोटरसाइकिल पंचकूला से चोरी की हैं। दो मोटरसाइकिल अन्य राज्यों से चोरी की हैं। आरोपी भरत को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके संबंध में डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन को वैध पार्किंग स्थान पर ही पार्क करें ।