फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Two accused of robbing Rs 2.34 lakh arrested, district court sent the accused on remand for four days

अपराध : 2.34 लाख रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, जिला अदालत ने आरोपियों को भेजा चार दिन के रिमांड पर

Sat, 12 Jun 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crime: Two accused of robbing Rs 2.34 lakh arrested, district court sent the accused on remand for four days
पंचकूला। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 ने 2.34 लाख रुपये की बिजली बिल की राशि लूटने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ राहुल और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी गांव जटवाड अंबाला ने 27 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई कि वह बिजली विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह बिजली के बिल की रकम इकट्ठा करने के बाद एसबीआई मट्टावाला की शाखा में जमा कराने जा रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे छह व्यक्तियों ने सतनाम सिंह की आंख में मिर्च डालकर 2.34 लाख रुपये व लैपटॉप और प्रिंटर छीन लिए। इसमें अभी तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed