फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Thugs cheated 65 hundred rupees on the pretext of job, applied for the post of pick and drop driver in Indigo airline company

अपराध : नौकरी का झांसा देकर ठगों ने 65 सौ रुपये ठगे, इंडिगो एयरलाइन कंपनी में पिक एंड ड्राप ड्राइवर की पोस्ट के लिए किया था आवेदन

Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crime: Thugs cheated 65 hundred rupees on the pretext of job, applied for the post of pick and drop driver in Indigo airline company
पिंजौर। ठगों ने एक व्यक्ति को झांसेे में लेकर उससे 65 सौ रुपये ठग लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कार्तिक मित्तल निवासी शिव कॉलोनी ने बताया कि उसका अपना निजी कारोबार है। उसने इंडिगो एयरलाइन कंपनी में पिक एंड ड्राप ड्राइवर पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के अगले दिन आरोपी नूपुर नाम की लड़की ने फोन कर बताया कि वह इंडिगो एयर लाइन कंपनी मोहाली में काम करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिस पोस्ट के लिए आवेदन किया है, उसमें उनका चयन हो गया है। आरोपी के कहने पर उसने ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया। उसके बाद आरोपी नूपुर ने कुछ समय बाद फोन कर 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर अकाउंट में जमा कराने के लिए कहा। यह रुपया उसे पहली सैलरी के साथ मिल जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगले दिन शीतल का फोन आया। उसने बताया कि वह इंडिगो एयरलाइन से बोल रही है। उसे 12 हजार रुपये खाते में जमा करवाने होंगे। उसने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे वर्दी आदि के 4000 रुपये जमा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 550 रुपये अकाउंट में जमा करवा दिए। उसके बात उसके मोबाइल पर किसी कूरियर वाले का फोन आया। उसने कहा कि वह लैपटॉप, यूनिफार्म आदि लेकर आया है। वह कंपनी के अकाउंट में 3450 जमा करवा दे। उसके बाद उसने नूपुर और शीतल शर्मा से बात की और उनकी बातों पर विश्वास कर अकाउंट में 3450 जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी नूपुर, शीतल और कोरियर वाले ने उससे 6500 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने नूपुर, शीतल सहित कोरियर वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed