फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Thieves took away brass caps, jewelry and cash, thieves committed the crime by breaking the lock of Sector-15 house

अपराध : पीतल की टोटियां, जेवर और नकदी ले गए चोर, सेक्टर-15 के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crime: Thieves took away brass caps, jewelry and cash, thieves committed the crime by breaking the lock of Sector-15 house
पंचकूला। सेक्टर-15 के एक मकान का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख से अधिक के जेवर और कीमती सामान चुराकर ले गए। वारदात के दौरान मकान में कोई नहीं था। पति और पत्नी किसी जरूरी काम से गुरुग्राम गए थे। जब वे लौटे तो घर में उथल-पुथल देखकर हैरान रह गए। उन्होंने वारदात की सूचना सेक्टर-15 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंकज अरोड़ा ने बताया कि वह सेक्टर-15 के मकान नंबर-1478 में रहता है। वह 11 सितंबर को पत्नी के साथ किसी काम से गुरुग्राम गया थे। जब 14 सितंबर को लौटा तो देखा कि ड्राइंग रूम वाले दरवाजे की कुंडी टूटी थी, जिसे पत्थर मारकर तोड़ा गया था। मकान के अंदर का सारा सामान बिखरा था। दोनों बाथरूम, रसोई और लॉबी की 28/29 पीतल के टोटियां गायब थीं। इसके अलावा 2.5 तोला का सोने का एक सेट, तीन तोले के दो कडे़, तीन तोले की तीन सोने की चेन, तीन रिंग 1/1/2 तोले की गायब थी। इसके अलावा लैपटॉप एचपी-15 नोटबुक, करीब एक लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 50 हजार रुपया गायब था।
विज्ञापन

पंकज अरोड़ा ने बताया कि मकान में करीब 15 से 20 साल पुराने नल की टूटियां लगी थीं। जिन्हें चोर तोड़कर ले गए। इसकी कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-15 में दो माह के अंदर करीब पांच चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकांश वारदात में चोर मकान में लगे पीतल के नल और टूटियों को तोड़कर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed