{"_id":"6150d9798ebc3e0de90f7287","slug":"crime-the-thieves-are-cleaning-the-empty-house-the-police-patrol-is-weak-the-officials-of-the-residence-welfare-association-are-accusing-the-sector-is-not-safe-pkl-office-news-pkl428127877","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : खाली घर चोर कर रहे साफ, पुलिस की गश्त कमजोर, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी लगा रहे आरोप, सेक्टर नहीं हैं सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : खाली घर चोर कर रहे साफ, पुलिस की गश्त कमजोर, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी लगा रहे आरोप, सेक्टर नहीं हैं सुरक्षित
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के खाली घरों में लगातार चोर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस की कमजोर गश्त के कारण ऐसे हालात बन गए हैं। चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के सेक्टरों और घग्गर पार भी यही हालात बने हुए हैं। रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के लोग भी कहते हैं कि पुलिस की गश्त कमजोर होने के कारण लोग सेक्टर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरा बंद कर चोरों ने सेक्टर-8 स्थित मीता चावला के घर 14 सितंबर को नगद रुपये और जेवर चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरे बंद कर दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसमें एक लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये के गहने घर से चोरी हो गए। यह चोरी आरोपियों ने घर खाली होने के बाद दोपहर एक बजे की थी। अभी तक इस केस के आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
ंकज अरोड़ा 11 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ गुरुग्रमा गए थे। चोरों ने उनके घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर और एक लाख का कैश चोरी कर लिया। कैश चोरी करने के बाद भी अभी तक सेक्टर-14 पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-7 में 23 सितंबर को पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गोयल ने आरोप लगाया कि उनके घर से सुबह के समय 15 हजार रुपये पुराना नौकर चोरी करके ले गया है। इसके बाद भी अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
शहर के खाली घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। शहर में पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण इस तरह के हालात बने हैं। पुलिस को लगातार गश्त कर इस पर रोक लगानी चाहिए। - केके जिंदल, प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20
सेक्टर के खाली घरों में लगातार चोरी हो रही है। पुलिस रात को खाली घरों के आसपास गश्त नहीं करती है। इस कारण चोरी की वारदात बढ़ रही है। सुनील वशिष्ठ, प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15
पुलिस की तरफ से गश्त जारी है। पुलिस की ओर से टीमें बनाकर चोरी की वारदात का समाधान कर रिकवरी की जाएगी। खाली घर छोड़ने से पहले लोग थाने और चौकी में सूचित करें, पुलिस उनके घर पर नजर रखेगी। - मोहित हांडा, उपायुक्त, पंचकूला पुलिस