फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Snatched a bag containing two lakh rupees from the elderly, people caught and handed it over to the police

अपराध : बुजुर्ग से दो लाख रुपये से भरा बैग छीना, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 22 Mar 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crime: Snatched a bag containing two lakh rupees from the elderly, people caught and handed it over to the police
पिंजौर। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से नोटों से भरा बैग छीनकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दिन दहाड़े हुई वारदात से बुजुर्ग डर गया। शोर मचाने पर लोगों ने चोर का पीछा कर उसको दबोच लिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता दीनानाथ निवासी न्यू सैनी मोहल्ला पिंजौर ने बताया कि उसने सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक की पिंजौर शाखा से चेक के माध्यम से दो लाख रुपये निकलवाए।
विज्ञापन

जब रुपयों से भरा बैग लेकर वह और उसकी पत्नी सत्या देवी बैंक से बाहर निकल रहे थे, तो एक अनजान लड़के ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे सैनी मोहल्ला की एक सुनसान गली से गुजरने लगे तो उसी दौरान आरोपी उसके हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार होने लगा। इसी दौरान उनका पड़ोसी अश्वनी कुमार अपनी स्कूटी पर आ रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें शोर मचाते देख अश्वनी ने कारण पूछा तो उन्होंने उसके साथ हुई लूटपाट के बारे में बताया।
विज्ञापन

अश्वनी ने सैनी मोहल्ले में रामबाग की तरफ जाते उस चोर का स्कूटी से पीछा कर दबोच लिया। दीनानाथ ने बताया कि उन्होंने यह पैसे अपने बेटे को किसी काम के लिए देने थे। फिलहाल लोगों की मदद से जहां चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है, वहीं एक बड़ी वारदात भी होते होते बच गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम आकाश है। वह रामपुर सियूडी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed