फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Six including three girls arrested in prostitution from rest house

अपराध : रेस्ट हाउस से देह व्यापार में तीन युवतियों समेत छह काबू

Wed, 13 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crime: Six including three girls arrested in prostitution from rest house
रायपुररानी। बरवाला रोड पर स्थित खंड के गांव खेडी-बडौना की मुख्य सड़क पर पुलिस ने एक रेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस धंधे में शामिल तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेस्ट हाउस संचालक जय कुमार निवासी गांव बख्शीना, जिला करनाल, जंगशेर और राजेश निवासी गांव मौली के रूप में हुई है और इनके साथ तीन युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि गुप्त सूचना पर गठित की गई टीम में रायपुररानी थाने के प्रभारी राजेश शर्मा और अन्य मुलाजिमों के साथ महिला पुलिस ने ग्रीन वेली नाम से चल रहे एक रेस्ट हाउस में दबिश दी। यहां पर उन्होंने तीन युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed