{"_id":"5e0662cf8ebc3e87a91f3ee6","slug":"crime-pkl-office-news-pkl361301472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगा तो पिता और भाई ने दे डाली धमकी, अदालत पहुंच गई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगा तो पिता और भाई ने दे डाली धमकी, अदालत पहुंच गई बेटी
Sat, 28 Dec 2019 03:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेटी अपने पिता से पैतृक संपत्ति हिस्सा मांगती रही, जबकि पिता टालता रहा। आखिर में जब पिता ने हिस्सा देने से मना कर दिया तो बेटी ने कोर्ट की शरण ली। यह बात पिता को नागवार गुजरी। उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही उसके भाई और भांजे ने उसके बेटे को अगवा करने व फ्लैट से बाहर फेंकने की चेतावनी दी। बेटी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी तो केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एमडीसी सेक्टर 4 निवासी हरमीत कौर ने अपने पिता मनमोहन सिंह, भाई कंवरपाल और उसके बेटे मणिकरण सिंह निवासी फतेहाबाद के खिलाफ शिकायत दी है। हरमीत ने बताया कि गांव सहनाल और रतिया में उनकी पैतृक जमीन और संपत्ति है। वह कई साल से पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रही है।
लेकिन पिता ने इनकार कर दिया। लिहाजा उसने कोर्ट में जाने का फैसला लिया। अब हरमीत के भाई कंवरपाल ने उसे फोन करके धमकी दी कि यदि वह कोर्ट गई तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही उसका फ्लैट भी कब्जा लिया जाएगा। 4 दिसंबर को फोन करके बेटे को अगवा करने की धमकी दी।
विज्ञापन
हरमीत ने आरोप लगाया कि अदालत में याचिका के साथ संलग्न करने के लिए कुछ कागजात लेने 27 नवंबर को जब उसके वकील का क्लर्क विजय रतिया में पटवारी कार्यालय में गया तो कंवरपाल कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया और विजय से मारपीट कर कागजात से भरा बैग भी छीन लिया। हरमीन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही पिता के लाइसेंसी हथियार जब्त करने की मांग की है। हरमीत की शिकायत पर थाना मनसा देवी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।