फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

सेब मंडी में ड्राइवर की मौत का आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर

Sun, 04 Aug 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सेब मंडी में वीरवार की सुबह दो ट्रकों के बीच फंसकर ट्रक ड्राइवर राम चंद्र की मौत के फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर को सेक्टर-20 थाना पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि आरोपी आइडेंटीफाई भी है। फरार आरोपी ट्रक चालक राजस्थान के जिला चुरू के थाना रतनगढ़ के पावर हाउस मार्ग, वार्ड नं. 2 निवासी गगन सिंह है। हादसे के बाद वह पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। राम चंद्र के बेटे शीशपाल की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि हादसे के समय मौके पर एक चश्मदीद भी था, जिसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के थाना हरौली के गांव ईचपुर निवासी किशन के रूप में बताई गई थी। दर्ज केस के मुताबिक उत्तर पश्चिमी दिल्ली के थाना बवाना के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल हरवेली की गली नंबर-2 निवासी एवं अंबाला स्थित डीएचएल कंपनी का ड्राइवर राम चन्द्र वीरवार की सुबह सेब मंडी-20 पहुंचा था। उन्होंने अपने ट्रक को मंडी में एकतरफ खड़ा किया था। फिर वह एक दूसरे ट्रक को बैक करवाकर पार्किंग में लगवा रहे थे। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही के कारण राम चंद्र ट्रक के बीच फंस गया। सांस न ले पाने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed