फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime

मोबाइल छीनकर हथियार से किया वार, केस दर्ज

Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crime
पंचकूला। गांव जलौली में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एक महिला व उनके बच्चों से महज इस कारण उनकी पिटाई कर डाली, क्योंकि उनके मकान का दरवाजा गली की तरफ खुलता है। जो पड़ोसियों को नागवार गुजरता था। पड़ोस में रहने वाले दो लोगों और उनकी पत्नियों ने महिला व उनके बच्चों से मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया। घायल महिला की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, बक्शा देवी, परमजीत और सुरजीत हैं। मामले की शिकायतकर्ता महिला विद्या देवी ने पुलिस को बताया कि दस जुलाई को वह और उनका बेटा और दो बेटियां अपने घर पर थे। रात करीब साढ़े नौ बजे अनिल और उसका भाई अश्वनी उनके पास गए और महिला को उनके मकान के दरवाजे के आगे की टाइलों को एक घंटे में उखाड़ने की बात को लेकर आरोपी अनिल की पत्नी परमजीत, अश्वनी की पत्नी बक्शा देवी, सुरजीत, परमजीत, अश्वनी, अनिल ने मारपीट की। आरोपियों ने उसके बेटे से मारपीट भी की। उसी दौरान महिला का पति नैब सिंह मौके पर आ पहुंचा, उसने पारिवारिक सदस्यों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। महिला ने बताया कि आरोपी अश्वनी, अनिल व उनके पारिवारिक सदस्यों ने मौके से जाते समय महिला को धमकी दी कि आज तो तुम बच गये दोबारा मौका मिलने पर तुम्हें जान से मार देंगे। महिला ने रायपुररानी के अस्पताल में मेडिकल करवाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed