फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Local people took the child to Manimajra Hospital, doctors declared him dead, Bapu Dham resident Kushal Saketri had started bathing in the river with friends, slipped while taking bath

अपराध : स्थानीय लोगों ने बच्चे को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित किया, बापू धाम निवासी कुशल सकेतड़ी में दोस्तों संग नदी में नहाने लगा था, नहाते समय पैर फिसला

Tue, 03 Aug 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crime: Local people took the child to Manimajra Hospital, doctors declared him dead, Bapu Dham resident Kushal Saketri had started bathing in the river with friends, slipped while taking bath
दोस्तों संग सकेतड़ी मंदिर में दर्शन करने गया बच्चा डूबा, मौत
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बच्चे को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित किया
बापू धाम निवासी कुशल सकेतड़ी में दोस्तों संग नदी में नहाने लगा था, नहाते समय पैर फिसला
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सकेतड़ी शिव मंदिर में दर्शन करने गए नौ वर्षीय बच्चे कुशल की वहां नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसको निकालकर मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसका शव सेक्टर-16 जनरल अस्पताल चंडीगढ़ में रखा गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वह बापू धाम सेक्टर-26 चंडीगढ़ में रहता था।
जानकारी के मुताबिक सकेतड़ी शिव मंदिर में सोमवार को कुशल अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन के लिए गया था। मंदिर में दर्शन करने के बाद कुशल और उसके दोस्त नदी में नहाने लगे। नदी में नहाने के दौरान कुशल का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। बारिश के कारण पानी अधिक होने के कारण कुशल तैैर नहीं पाया। उसके दोनों दोस्त चिल्लाए। कुछ लोगों ने कुशल को निकालकर ई रिक्शा की मदद से मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मनसा देवी थाना कांप्लेक्स थाना प्रभारी वाहिदा हामिद ने बताया कि मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। चौथी कक्षा मेें पढ़ने वाले कुशल कुमार के पिता मोहन लाल सब्जी बेचने के साथ मजदूरी का काम करता है। वहीं उनकी मां हिना भी फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन

धारा -144 लगाई, नहीं होती है गश्त
डीसीपी मोहित हांडा ने नदी-नालों के आसपास धारा-144 लगाई हुई है। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर भी नदी-नालों पर लोगों का आनाजाना लगा रहता है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूकते हैं। इस कारण नदी-नालों के आसपास पुलिस की निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed