फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Hotel owner molested model in Pinjore, case registered against accused, woman had reached Pinjore to roam from Meerut

अपराध : पिंजौर में होटल मालिक ने मॉडल से की छेड़खानी, आरोपी पर मामला दर्ज, महिला मेरठ से घूमने के लिए पिंजौर पहुंची थी

Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crime: Hotel owner molested model in Pinjore, case registered against accused, woman had reached Pinjore to roam from Meerut
पिंजौर। गार्डन के समीप स्थित होटल स्पॉट ऑन में एक महिला मॉडल के साथ होटल मालिक द्वारा छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला मॉडल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मेरठ यूपी की रहने वाली है। बीती 25 अगस्त को पिंजौर घूमने आई है। उसने पिंजौर गार्डन के समीप स्थित स्पॉट ऑन नाम के होटल में दो दिन के लिए रूम लिया। जब वह पहले दिन होटल में रुकी तो होटल का मालिक उसके रूम में आकर बेड पर बैठ गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी से बैठने का कारण पूछा तो कुछ देर बाद बिना बोले रूम से चला गया। उसके कुछ घंटे बाद आरोपी उसके लिए खाना लेकर आया और खाना देकर वहीं कमरे में ही बैठ कर उसे गलत नजर से देखने लगा। जब उसने आरोपी को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा तो वह उसे अश्लील इशारा कर बाहर चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगले दिन 26 अगस्त को रात में लाइट नहीं थी। इस कारण उसने अपने रूम का दरवाजा खोल रखा था। उसे कुछ समय बाद नींद आ गई। कुछ समय बाद उसकी आंखें खुलीं तो उसने देखा कि होटल मालिक उसके कमरे में बेड पर पड़ा है।
विज्ञापन

उसके साथ छेड़खानी कर गंदी बातें कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी को टोका तो आरोपी ने उससे चुप रहने को कहा। उसने कहा कि उसे पता है कि वह कैसी लड़की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसे धमकी देकर कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद उसने अशोक को धक्का मारा तो अशोक कमरे से भाग गया और अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed