फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Head constable molested a woman in a hotel while intoxicated, Sector-5 police station started investigation by registering a case

अपराध : शराब के नशे में महिला से होटल में हेड कांस्टेबल ने की छेड़छाड़, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की जांच

Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crime: Head constable molested a woman in a hotel while intoxicated, Sector-5 police station started investigation by registering a case
पंचकूला। सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-5 थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं के तहत आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत पंचकूला की पीओ सेल में तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिमला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने उनसे छेड़छाड़ कर मारपीट की। इसकी सूचना होटल के मैनेजर कर्ण ने पुलिस को दी। सूचना देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले हेड कांस्टेबल विक्रमजीत मौके से भाग गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला ने बताया कि वह पंचकूला अपने निजी काम से आई थी। महिला के साथ उसकी भाभी और दो बच्चे डिनर करके सेक्टर-21 होटल इंडियन पैलेस के पार्क में घूमने गए तो वहां पर बिना वर्दी में पुलिसकर्मी विक्रमजीत मौजूद था।
विज्ञापन

उन्होंने महिला और उसकी भाभी को गंदे इशारे किए। इसके बाद उसने महिला से छेड़छाड़ की। इसका महिला और उसकी भाभी ने विरोध किया। विरोध करने पर हेड कांस्टेबल ने महिला और उसकी भाभी को तीन-चार थप्पड़ मारे। उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि उसके पास 40 किले जमीन है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। इस पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आरोपी हेड कांस्टेबल विक्रमजीत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके फरार होने के बाद महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि महिला के जिला अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही इसमें शामिल हेड कांस्टेबल आरोपी विक्रमजीत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंचकूला एसीपी उमेद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed