फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Fraud of 2.10 lakh in the name of car purchase

अपराध : कार खरीदारी के नाम पर 2.10 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crime: Fraud of 2.10 lakh in the name of car purchase
पंचकूला। कार खरीदारी करने के नाम पर सेक्टर-4 निवासी से 2.10 लाख ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार से महिंद्रा कार खरीदी थी। सुरेंद्र कुमार ने प्रवीन कुमार को बताया कि उसकी कार लोन पर ली गई है।
विज्ञापन

इसकी 36 किश्त अभी बकाया है। इसमें कार की 20 ईएमआई 16 हजार रुपये और 16 ईएमआई 6500 रुपये की है। उन्होंने बताया कि 10 जून 2020 को उन्होंने 30 ईएमआई का भुगतान कर दिया। उनकी केवल छह ईएमआई बची तो उन्होंने आरोपी सुरेंद्र कुमार से कार अपने नाम करने की बात कही। इसके बाद सुरेंद्र कुमार एनओसी देने के लिए आनाकानी करने लगा। इस पर उन्होंने सुरेंद्र कुमार को कई बार फोन किया। फोन करने के बाद जब सुुरेंद्र कुमार ने फोन उठाना बंद कर दिया तो वह महिंद्रा वाहन फाइनेंस कंपनी के पास गया।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी की पूरी डिटेल मांगी। इस पर कंपनी ने बताया कि गाड़ी की 19 ईएमआई बाकी हैं। कुल ब्याज सहित मिलाकर यह 2.10 लाख रुपये बन रहे हैं। इस पर उन्होंने सुरेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed