फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Extortion sought from businessman in the name of Lawrence Bishnoi, said by calling WhatsApp - If you do not give money, you will lose your life

अपराध : कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी रंगदारी, व्हाट्सएप कॉल कर बोला-पैसे नहीं दिया तो जान से हाथ धो बैठोगे

Mon, 04 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime: Extortion sought from businessman in the name of Lawrence Bishnoi, said by calling WhatsApp - If you do not give money, you will lose your life
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी कारोबारी मोहित सिंगला से व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी है। कॉल करने आरोपी ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने इस मामले की सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी मोहित सिंगला ने बताया कि उन्हें 31 मार्च की रात 9.43 बजे पहली व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया और रंगदारी मांगी। उसने कहा कि यदि पैसे नहीं दिया तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। दूसरी कॉल एक अप्रैल को दोपहर 3.41 बजे आई और तीसरा कॉल 2 अप्रैल को रात 9.47 बजे आई। इसके बाद भी उन्होंने अपना नेट बंद कर दिया। कारोबारी मोहित सिंगला ने बताया कि आरोपी ने कुल पांच कॉल किए लेकिन उन्होंने ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed