फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Dead body of missing youth found hanging on tree wrapped in clothes after nine months

अपराध : गुमशुदा युवक का नौ माह बाद कपड़ों में लिपटा पेड़ पर लटका शव मिला

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crime: Dead body of missing youth found hanging on tree wrapped in clothes after nine months
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह रोड पर स्थित गांव दमदमा, भोगपुर के साथ लगते जंगल में कपडे़ में लिपटा कंकाल पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान संजेश कुमार निवासी सीआरपीएफ कैंप पिंजौर के रूप में हुई है। संजेश के लापता होने के संबंध में उसकी माता ने 9 फरवरी 2021 को पिंजौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसका पति संजय कुमार सब इंस्पेक्टर जनरल ड्यूटी असम में तैनात है। शिकायत में उसने बताया कि उसका लड़का बीती 8 फरवरी को दमदमा स्थित अपने मकान को देखने गया था, परंतु वापस नहीं आया। मृतक का पिता संजय कुमार सब इंस्पेक्टर जनरल ड्यूटी लड़के के गुमशुदा होने के दौरान असम में तैनात था।
विज्ञापन

पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि गांव दमदमा निवासी ने जंगल में शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पेड़ से लटके कपड़ों के अंदर कंकाल था। जब थाने में गुमशुदा लोगों की लिस्ट देखी गई तो शव की शिनाख्त हुई। मृतक की मां ने नौ माह पूर्व अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक के परिजनों ने बताया था कि उन्हें संजेश के जंगल की तरफ जाने की जब जानकारी मिली थी तब उन्होंने जंगल को ड्रोन से भी देखा था परंतु कुछ नही मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। बाकी शव का केवल कंकाल ही बचा है। इसका पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाएंगे उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed