फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Company did not send chemical after depositing six lakhs

अपराध : छह लाख जमा करवाकर कंपनी ने केमिकल नहीं भेजा

Mon, 31 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime: Company did not send chemical after depositing six lakhs
पंचकूला। केमिकल लिक्विड एक्सपोर्ट करने का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कर्नल की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-25 निवासी रिटायर्ड कर्नल बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सितंबर-2021 में एक अनजान युवक ने व्हाट्सएप कॉल करके स्वयं को केन्या घाना का निवासी बताया। साथ ही उसने घाना में कामर्शियल एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट कंपनी का स्वयं को प्रोजेक्ट मैनेजर बताया। उसने कर्नल से घाना में केमिकल प्रोडक्ट डी-4 माजिह लिक्विड एक्सपोर्ट करने की बात कही।
विज्ञापन

उसने कहा कि अब तक वह केमिकल लिक्विड यूएसए से मंगवा रहा था। वहां से मंगवाना काफी महंगा पड़ रहा है। इसलिए उसने उनसे संपर्क किया है। आरोपी ने पीड़ित कर्नल को किसी तरह से भरोसा दिलवाकर उसे केमिकल लिक्विड एक्सपोर्ट करने के लिए तैयार कर लिया। साथ ही पीड़ित को कोयंबटूर से लिक्विड खरीदकर एक्सपोर्ट करने की सलाह भी दे दी। पीड़ित ने आरोपी के कहने के मुताबिक कोयंबटूर से केमिकल लिक्विड बुक करने के लिए ऑनलाइन फोन नंबर सर्च किया। उसके मुताबिक उन्होंने आर्डर प्लेस किया। केमिकल लिक्विड कंपनी ने आर्डर डिलीवर करने से पहले छह लाख रुपये पीड़ित कर्नल से जमा करवाए।
विज्ञापन

20 और 21 सितंबर को पीड़ित ने कोयंबटूर के केमिकल लिक्विड कंपनी के बताए बैंक खाते में पांच लाख और एक लाख रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करवाने के बाद कंपनी की तरफ से कोई डिलीवरी नहीं हुई। इसके बाद से घाना के कंपनी मैनेजर ने भी बात करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि फोन नंबर के आधार पर लगातार जांच जारी है। केन्या के एकाउंट की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed