{"_id":"612fe8598ebc3e01de12f036","slug":"crime-case-filed-against-five-people-after-the-death-of-newlyweds-mother-alleges-husband-including-husband-forced-them-out-of-the-house-pkl-office-news-pkl4253772199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : नवविवाहिता की मौत के बाद पांच लोगों पर केस दर्ज, मां ने लगाए आरोप पति सहित सभी ने गाड़ी लाने का दबाव बनाते हुए घर से निकाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : नवविवाहिता की मौत के बाद पांच लोगों पर केस दर्ज, मां ने लगाए आरोप पति सहित सभी ने गाड़ी लाने का दबाव बनाते हुए घर से निकाला था
विज्ञापन
पंचकूला। सेकटर-12ए में नवविवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी पति चंदर, ससुर हेमनाथ, सास सुमन उर्फ सुहाना, ननद शीला, ननदोई करण पर केस दर्ज किया है। यह केस मृतक नवविवाहिता मानसी की मां रामदेवी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बीती 26 अगस्त को बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि उसके पति चंदर, ससुर हेमनाथ, सास सुमन, ननद शीला ननदोई करण ने उसे ताने मारते हुए कहा कि अगर वह अपने घर वालों से चार पहिया गाड़ी नहीं लगाएगी तो वह उसे घर में नहीं रहने देंगे। सभी उसे लगातार ताने मारते थे। ताने मारने के साथ उसे घर से कई बार उसके पति चंदर ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद उसे घर से निकालने की धमकी दी।
इसी बात को लेकर उनकी बेटी मानसी लगातार परेशान रहती थी। उसने उपर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजेश मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की मांच रामदेवी की शिकायत सहित पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।