फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime branch raided for running fake call center, 12 laptops recovered

फर्जी कॉल सेंटर चलाने पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, 12 लैपटॉप बरामद

Thu, 09 Sep 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crime branch raided for running fake call center, 12 laptops recovered
पंचकूला। सेक्टर-5 में फर्जी कॉल सेंटर चलाने की गुप्त सूचना पर सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 12 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक दीपक ज्ञान सिंह राणा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और सेक्टर-5 थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के सेक्टर-5 एससीओ -8 में प्रथम तल पर अवैध रूप से कॉल सेंटर आरोपी दीपक ज्ञान सिंह राणा चलाता है। वह ऑनलाइन कंप्यूटर टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर कंपनी के उत्पाद बेचकर विदेशी लोगों से पैसे की धोखाधड़ी करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सेंटर संचालक दीपक ज्ञान सिंह राणा के सेंटर पर छापा मारा और कॉल सेंटर चलाने का लाइसेंस मांगा। इस पर आरोपी की ओर से कोई भी साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किए गए।क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 लैपटॉप, स्पीकर सहित मोबाइल जब्त किए हैं। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम के इंचार्ज ने बताया कि 12 लैपटॉप साइबर सेल अपने कब्जे में लेकर डंप डाटा की जांच कर रही है। इसमें जांच के बाद अगर आरोपी के खिलाफ सबूत पाए गए तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed