फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Attacked by entering the salon in enmity, bled the young man

अपराध : रंजिश में सैलून में घुसकर किया हमला, युवक को लहूलुहान किया

Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime: Attacked by entering the salon in enmity, bled the young man
पंचकूला। रंजिश में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने पर सेक्टर-7 पुलिस ने घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मार रही है। खड़क मंगोली निवासी अमित बिड़ला ने शिकायत में बताया कि उसकी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के पास सैलून है। करीब चार साल पहले उसका मोनू खड़क मंगोली के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इसमें पीड़ित के खिलाफ सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अभी यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस कारण मोनू उससे रंजिश रखे हुआ था। मोनू ने कई बार गाली गलौज कर उसको जान से मारने की धमकी दी थी। अमित वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी दुकान में बैठा था। उसी समय अचानक से मोनू अपने हाथ में मीट काटने वाला चापड़ लेकर आया। उसके साथ चार और लड़के भी थे। अंदर आते ही मोनू ने अपने हाथ में लिए चापड़ अमित के सिर पर मारा।
विज्ञापन

उसके साथ आए लड़कों ने भी उसको बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर कार में बैठकर भाग गया। जाते समय मोनू ने सैलून का शीशा भी तोड़ दिया। सेक्टर-7 पुलिस ने अमित के बयान पर मोनू उर्फ मोना, विनय, छोटू, सौरव और दीपक उर्फ ऊंगली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ हरि राम का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed