फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 51.80 lakh cheated from woman and her husband by pretending to send daughter abroad

अपराध : बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर महिला और उसके पति से 51.80 लाख ठगे

Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crime: 51.80 lakh cheated from woman and her husband by pretending to send daughter abroad
पंचकूला। बेटी को अमेरिका में सेटल करवाने के नाम पर आठ लोगों ने महिला और उसके पति से 51.80 लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद अरोड़ा, वीना अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, सीमा शर्मा, हरीश कुमार, राहुल बजाज और अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मीना कुमारी निवासी पिंजौर ने बताया कि आरोपी सीमा शर्मा ने अपनी बहन वीना अरोड़ा को वर्ष 2016 में सिल्वर सिटी डेराबस्सी में उनका फ्लैट किराए पर दिलवाया था। इस दौरान सीमा शर्मा ने मीना कुमारी को बताया कि उनके बहनोई प्रमोद अरोड़ा होलसेल गारमेंट्स का कारोबार करते हैं। उनका आरपी ट्रेडर्स नाम से बुड़ैल में शोरूम है। उनका भांजा आशीष अरोड़ा, मनीष अरोड़ा और उनके पापा के दोस्त राहुल बजाज निवासी लुधियाना, हरीश उर्फ बंटी निवासी चंडीगढ़ आपस में मिलकर विदेश की पक्की पीआर करवाने, विदेश में नौकरी दिलवाने, लड़के-लड़कियों को विदेश में पढ़ाई के लिए और विदेश के लिए टूर एंड ट्रैवल्स का काम करते हैं। दिसंबर 2016 में मीना कुमारी अपने फ्लैट का किराया लेने गई। वीना अरोड़ा के साथ उनकी बहन सीमा शर्मा, उनके बेटे मनीष अरोड़ा, आशीष अरोड़ा और एक अन्य अज्ञात बैठे थे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मनीष अरोड़ा और सीमा शर्मा ने मीना कुमारी से उनकी बेटी सुरभि को विदेश भेजने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी बेटी को अमेरिका में सेट करवा देंगे। उसकी नौकरी अमेरिका में लगने के बाद उसका भविष्य बन जाएगा। वर्ष-2017 में मीना कुमारी अपनी बेटी सुरभि के साथ वीना अरोड़ा के पास किराया लेने पहुंची। उन्हें दोबारा मनीष अरोड़ा और सीमा शर्मा ने विदेश में नौकरी लगवाकर सेट करने का लालच दिया। प्रमोद अरोड़ा इसी मामले में मीना कुमारी के पति कृष्ण लाल से उनके कार्यालय सेक्टर-6 में मिला। कार्यालय में सुरभि को अमेरिका में 60 लाख रुपये में सेटल करने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आठों आरोपियों ने वर्ष-2017 में बीस से ज्यादा चेक के माध्यम से 51.80 लाख रुपये लिए। इस दौरान महिला ने अपनी प्रॉपर्टी बेचकर भी आरोपियों को पैसे दिए। रुपये लेने के बाद दो साल तक आरोपियों ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इसके बाद मीना कुमारी और पति कृष्ण लाल ने आरोपी प्रमोद अरोड़ा, सीमा शर्मा और मनीष अरोड़ा से पैसे मांगे। इन लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रमोद अरोड़ा ने उन्हें पांच चेक दिए। चेक जब बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने फिर पैसे मांगे। इस पर आठों आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed