फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cricket: Won semi-final matches from HSWC and Irrigation Department

क्रिकेट: एचएसडब्ल्यूसी और इरिगेशन विभाग से सेमीफाइनल मुकाबले जीते

Sun, 31 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Won semi-final matches from HSWC and Irrigation Department
पंचकूला। अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 की एचएसडब्ल्यूसी अंतर विभागीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। सेमीफाइनल में एचएसडब्ल्यूसी और इरिगेशन विभाग की टीम ने अपने मुकाबले जीते। इसमें पहले मैच में एचएसडब्ल्यूसी ने हार्टिकल्चर विभाग की टीम को 89 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएसडब्ल्यूसी ने तेजी से दो विकेट गंवाए।
विज्ञापन

इसके बाद यश रोहिल्ला ने 109 और दीपक अहलावत 41 रन की पारी खेलकर 113 रनों की शतकीय साझेदारी की। अंत में दीपांशु राजनवाल ने 12 गेंदों में 24 रन बनाकर एचएसडब्ल्यूसी को निर्धारित 20 ओवरों में 197 रन बनाए। वहीं हार्टिकल्चर विभाग की टीम बैटिंग कर 108 रनों पर आल आउट हो गई। नियमित अंतराल में विकेट गिरने के कारण हार्टिकल्चर विभाग की टीम 89 रनों से हार गई। एचएसडब्ल्यूसी के खिलाड़ी यश रोहिल्ला को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इरिगेशन विभाग की टीम ने हरियाणा सिविल सचिवालय को 14 रन से हराया। यहां इरिगेशन विभाग के दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

1 नवंबर को होगा फाइनल
एचएसडब्ल्यूसी और सिंचाई विभाग के बीच फाइनल मैच 1 नवंबर को सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच सुबह सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे। वहीं टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज व क्षेत्र रक्षण के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed