बरवाला। गांव भरैली में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नटवाल की टीम ने सुंदरपुर टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
क्लब के सदस्य बलदेव राज ने बताया कि इसमें 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौड़ गांव के सरपंच लक्ष्मण दास व भरैली गांव की सरपंच आरती देवी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर क्लब की ओर से प्रथम आने वाली टीम को 6100 रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 4100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, क्लब की ओर से दोनों मुख्य अतिथियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र चिन्ह वाला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य मुकेश, मोहित, राहुल, नरेश, रोहित, संजीव, सतीश व एडवोकेट मनीष कुमार, इंस्पेक्टर सुखदेव, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।