{"_id":"615f4f278ebc3e222b44e78f","slug":"cricket-hswc-beat-dulb-by-107-runs-hswc-inter-divisional-premier-league-for-atul-maheshwari-trophy-2021-pkl-office-news-pkl429336450","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : एचएसडब्ल्यूसी ने डीयूएलबी को 107 रन से हराया, अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी 2021 के लिए एचएसडब्ल्यूसी अंतर-विभागीय प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : एचएसडब्ल्यूसी ने डीयूएलबी को 107 रन से हराया, अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी 2021 के लिए एचएसडब्ल्यूसी अंतर-विभागीय प्रीमियर लीग
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 चल रही है। एचएसडब्ल्यूसी अंतर-विभागीय प्रीमियर लीग के तीसरे दिन हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) ने हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग (डीयूएलबी) को 107 रन से हराया।
पहले मैच में टॉस जीतकर हरियाणा राज्य भंडर निगम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी के दौरान पहले ही ओवर में टीम के दो विकेट चटक गए, लेकिन यश रोहिला के 56 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक के साथ 117 रन की पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। इसमें टीम के खिलाड़ी ने 36 गेंद में 48, दीपांशु राजनवाल ने 22 गेंद में 39 रन का सहयोग दिया। टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 242 रन का लक्ष्य हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 19 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर महज 135 रन ही बना पाई।
बागवानी विभाग ने रजिस्ट्रार सहकारी समिति को दी शिकस्त
दूसरे लीग मैच में बागवानी विभाग हरियाणा ने रजिस्ट्रार सहकारी समिति हरियाणा को 121 रन से हराया। टॉस जीतकर बागवानी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के खिलाड़ी संगीत सगवाल ने 63 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेलकर निर्धारित 20 ओवरों में टीम का स्कोर 186 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रजिस्ट्रार सहकारी समिति हरियाणा की टीम 16वें ओवर में 65 रनों पर ढेर हो गई। संगीत सागवाल और अजय चौहान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग को 8 विकेट से हराया
तीसरे लीग मैच में स्वास्थ्य विभाग की क्रिकेट टीम ने जन स्वास्थ्य विभाग को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने 101 रन बनाए और 19वें ओवर में टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर में स्वास्थ्य विभाग क्रिकेट टीम ने जीत हासिल कर लिया। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी अजय डांगी को 18 रन देकर 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।