फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crackdown on dengue at the apple market; Health Department conducts fogging.

Panchkula News: सेब मंडी में डेंगू पर वार, स्वास्थ्य विभाग ने की फॉगिंग

Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on dengue at the apple market; Health Department conducts fogging.
एप्पल मार्केट में विशेष अभियान, लोगों को बताए बचाव के उपाय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूरजपुर स्थित एप्पल मार्केट में विशेष फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया। विभाग की टीम ने मार्केट क्षेत्र में फॉगिंग करने के साथ-साथ दुकानदारों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
एमपीएचडब्ल्यू पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ दो फॉगिंग मशीनों की सहायता से एप्पल मार्केट के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग की। इस दौरान लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण, संक्रमण के कारण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से घरों, गोदामों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों और अन्य ऐसे स्थानों की नियमित सफाई करने की सलाह दी गई, जहां पानी जमा होने से मच्छर पनप सकते हैं। विभाग ने कहा कि साफ-सफाई और जागरूकता से ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed