{"_id":"6398dd4f305870552a5ef31b","slug":"cousin-killed-in-car-collision-second-serious-pkl-office-news-pkl4712421123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गांव भरेली के पास बाइक सवार दो लोगों को कार ने मारी टक्कर,चचेरे भार्ई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गांव भरेली के पास बाइक सवार दो लोगों को कार ने मारी टक्कर,चचेरे भार्ई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। गांव भरैली के पास बाइक सवार दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चचेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार चल रहा है।
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इकराम ने शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे चचेरे भाई अफजाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए निकले थे। जब वे बरवाला रोड पर गांव भरैली के नजदीक पहुंचे तो एक कार चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों चचेरे भाई नीचे गिर गए। हादसे में दोनों के सिर, मुंह पर काफी गहरी चोटें पहुंची।
लोगों की भीड़ देखकर आरोपी कार चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद घायल अफजाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अफजाल की मौत हो गई। अस्पताल से चंडीमंदिर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल इकराम के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।