फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   court mohali shimla drugs

नशा तस्करों से 600 ग्राम चरस और 54 नशीले इंजेक्शन बरामद

Thu, 01 Aug 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
court mohali shimla drugs
शहर के अलग-अलग सेक्टरों से यूटी पुलिस ने तीन नशा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 ग्राम चरस और 54 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान पालमपुर (कांगड़ा) के गांव कंडी दंनुगा निवासी शशि, मोहाली के मटौर निवासी पंकज और सेक्टर-51 निवासी आशुतोष के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर सभी को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर-17 पुराना बस स्टैंड के पास से आरोपी शशि को 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी पंकज को सेक्टर-55/56 की डिवाइडिंग रोड नाकेबंदी कर 30 नशीले इंजेक्शन और सेक्टर-39 स्थित पट्रोल पंप के नजदीक आरोपी आशुतोष को 24 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed