फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Couple injured in accident, husband's leg amputated, hand also fractured

Panchkula News: हादसे में दंपती घायल, पति का पैर काटा, हाथ में भी आया फ्रैक्चर

Sun, 03 Nov 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in accident, husband's leg amputated, hand also fractured
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे ब्रिज के समीप बाइक पर जा रहे दंपती को एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला के पति का पीजीआई में पैर काटना पड़ा है। इसके अलावा उसके हाथ में भी फ्रैक्चर आया है। महिला का जीएमएसएच सेक्टर-16 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजकुमार निवासी समीप प्राइमरी स्कूल वासुदेवपुरा ने बताया कि वीरवार को वह बाइक पर पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जब वे शाम करीब सवा सात बजे रेलवे ब्रिज के ऊपर मोड़ के समीप पहुंचे तो लोहगढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक कर्मचंद निवासी जट्टा माजरी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में दोनों को पिंजौर के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई से उनकी पत्नी को सेक्टर-16 चंडीगढ़ रेफर किया गया, वहां वे उपचाराधीन हैं। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को इलाज के दौरान डाक्टरों ने उनका एक पैर काट दिया जबकि हाथ में भी फ्रैक्चर है। पुलिस ने कर्मचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed