फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Country-made pistol and cartridges recovered from a youth near HMT; arrested.

Panchkula News: एचएमटी के पास युवक से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Country-made pistol and cartridges recovered from a youth near HMT; arrested.
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी को भेजा अंबाला जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला ने पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के पास एक युवक को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा (36) निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को एचएमटी के निकट से काबू किया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से हासिल किया और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed