फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation's cleanliness campaign fails: Garbage is not being collected from sectors, people are troubled by filth

निगम का सफाई अभियान फेल : सेक्टरों से नहीं हो रहा कूड़े का उठान, गंदगी से लोग परेशान

Mon, 04 Dec 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Corporation's cleanliness campaign fails: Garbage is not being collected from sectors, people are troubled by filth
- शहर के छुट्टी के दिन भी पूरा कूड़ा नहीं उठा रहा, लोगों को रही है परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की ओर से भले ही सफाई अभियान के तहत सेक्टरों की सफाई के दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से 12 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। इसके बाद भी सेक्टरों में रोड साइड कूड़े का उठान नहीं किया गया है। बदबूदार गंदगी के कारण लोग परेशान है। अभी तक कूड़ा पूरी तरह से नहीं उठ पाता है। रविवार को कूड़े के ढेर पूरी तरह से साफ नहीं होती है। अमर उजाला टीम की ओर से इसका रियलिटी चेक कर स्थित जांची गई। इसमें यह सामने आया कि शहर के सभी सेक्टरों मे रविवार को कूड़ा पूरी तरह से नहीं उठाया गया है।

शहर के इन सेक्टरों में लगे रहे ढेर
नगर निगम की ओर से बीते दो दिसंबर को हाउसिंग बोर्ड से शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16 को पूरी तरह से साफ करने के दावे किए गए थे। इसमें रविवार को तीन दिसंबर को अमर उजाला टीम की ओर से जांच की गई। इसमें हकीकत अलग मिली है। इसमें हाउसिंग बोर्ड से आगे सेक्टर -7 की मार्केट में कूड़े का ढेर लगा रहा। वहीं यहां पर कूड़ा पूरी तरह से दोपहर 1 एक बजे तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं सेक्टर -8, 9 को कूड़ा बाहर फेंका गया था। घरों के पीछे फेंके गए कूड़े के ढेर से बदबूदार गदंगी बनी हुई थी। वहीं सेक्टर -8 में लगी डस्टबिन की सफाई भी नहीं हुई थी। इस कारण बदबूदार गंदगी बनी हुई थी। वहीं सेक्टर के अंदर भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सेक्टरों में नहीं हो रही सफाई
सफाई अभियान के दावे नगर निगम की ओर से भले ही किए जा रहे हों लेकिन इनर रोड पर लगे कूड़े के ढेर नहीं उठाए जा रहे हैं। इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाए तभी सफाई हो सकती है। -सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-16
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर कलेक्शन के लिए गाड़ियों का पता नहीं चलता
सेक्टर में गारबेज कलेक्शन हीं नहीं होती है। वहीं बाजारों और आवासीय क्षेत्र के बाहर सफाई नहीं हो पाती है। हमारी मांग है इस सफाई को सही तरीके से किया जाए। - योगिंद्र क्वात्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20



शहर में सभी जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अगर इसमें कोई कोताही बरती जाएगी तो जांच करने वाले अधिकारियों और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों और ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अपनी ओर से सभी जगह सफाई करवा रहा है। - सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed