फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation gate remained closed for two and a half hours; employees stood outside; opened after talks.

Panchkula News: ढाई घंटे बंद रहा निगम का गेट, बाहर खड़े रहे कर्मचारी<bha>;</bha> वार्ता के बाद खुला

Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation gate remained closed for two and a half hours; employees stood outside; opened after talks.
29 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने रोका रास्ता, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर पिछले 29 दिनों से नगर निगम कार्यालय सेक्टर-14 के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने बुधवार सुबह मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर करीब ढाई घंटे तक रास्ता बंद रखा। सुबह 9 बजे कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर गेट रोक दिया। इस दौरान किसी अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब 11:30 बजे संयुक्त आयुक्त और उप निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की वार्ता के बाद कर्मियों ने धरना हटाया और निगम का कामकाज शुरू हो सका।
कर्मियों का कहना है कि 29 दिन से शांतिपूर्ण धरने के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पंचकूला प्रधान जोगिंदर सिंह कागड़ा ने कहा कि सरकार ने उनकी 13 मांगों में से 11 मानने की बात कही है, जबकि दो मांगों पर विचार चल रहा है। जब तक सभी मांगों पर लिखित आदेश और पक्के नियुक्ति पत्र जारी नहीं होते, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मियों की मुख्य मांगों में पक्की भर्ती, बकाया राशि जारी करना और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ देना शामिल है। जोगिंदर सिंह कागड़ा ने कहा कि कई कर्मचारी 15 से 20 साल से निगम में सफाई का काम कर रहे हैं और सेवानिवृत्ति की उम्र तक पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक पक्का नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले पक्का करने और बकाया राशि जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वादाखिलाफी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक कर्मियों ने प्रवेश द्वार बंद रखा। अधिकारियों ने उनसे वार्ता कर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है।
-विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed