फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona Virus Alert: Health Minister Balbir Sidhu said that thermal screening of 1804 passengers were completed at Punjab Airport

पंजाब में एयरपोर्ट और सरहदी जांच पोस्टों पर 1804 यात्रियों की स्क्रीनिंगः सिद्धू

Fri, 31 Jan 2020 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Alert: Health Minister Balbir Sidhu said that thermal screening of 1804 passengers were completed at Punjab Airport
अमृतसर और मोहाली हवाई अड्डों के साथ ही अटारी व डेरा बाबा नानक की सरहदी जांच चौकियों में नोवल कोरोना वायरस (2019 एनसीओवी) की जांच के लिए अब तक कुल 1804 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को प्रेस बयान में दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन यात्रियों की स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस का कोई लक्षण या संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस वायरसों का एक बड़ा समूह है, जो साधारण ज़ुकाम से लेकर और ज्यादा गंभीर बीमारियों जैसे कि मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस-सीओवी) और सीवियर ऐक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एसएआरएस-सीओवी) का कारण बनता है। नॉवल कोरोना वायरस (एनसीओवी) एक नया वायरस है जो पहले कभी भी मनुष्य में नहीं पाया गया है। सिद्धू ने बताया कि भारत सरकार ने यह दिशा निर्देश जारी किए हैं कि 15 जनवरी, 2020 के बाद चीन से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की तरफ से सभी जिलों को यह दिशा-निर्देश और एडवाईजऱी जारी की गई है और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी, 2020 के बाद चीन से पंजाब आने वाले सभी यात्रियों के साथ संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इन यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं और कुल 23 नमूने जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में चीन की यात्रा करने वाले कुल 33 यात्री हैं, जिनमें से संदिग्ध मरीजों के 2 नमूने टेस्ट के दौरान नकारात्मक पाए गए हैं और निगरानी के अधीन रखे 8 यात्रियों ने 14 दिनों की समय-सीमा को पूरा किया है और बाकी 23 यात्री स्वास्थ्य विभाग की निरंतर निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed