फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Two died in Panchkula, 43 new infected were found, the number of active patients reached 327

कोरोना : पंचकूला में दो की मौत, 43 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 327 पहुंचा

Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona: Two died in Panchkula, 43 new infected were found, the number of active patients reached 327
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और मरीजों के परिजन चिंतित हैं। सोमवार को भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। इनमें रायपुररानी निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-4 निवासी 68 वर्षीय वृद्धा शामिल हैं। ये दोनों कई बीमारियों से पीड़ित थे। रायपुररानी निवासी बुजुर्ग ने टीका भी नहीं लगवाया था। दो लोगों की मौत के साथ ही जिले में संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या 408 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 635 मरीजों के सैंपल लिए थे। इसमें सोमवार को 43 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला निवासी 20 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अन्य संक्रमित दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। अब पंचकूला में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 327 है। इसमें 290 होम आइसोलेटेड और 37 अस्पतालों में दाखिल हैं। कोरोना काल में अब तक विभाग ने 57386 को संक्रमित पाया है, जिसमें 43525 मरीज पंचकूला के हैं। विभाग ने विदेश से पंचकूला आने वाले 3348 मरीजों को ट्रेस किया है। इसमें 19 मरीजों की जांच जारी है। 143 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

आठ दिन में कोरोना से आठ की मौत
कोरोना संक्रमण की दर 5.86 फीसदी जबकि रिकवरी रेट 98.31 फीसदी पहुंच गई है। 31 जनवरी से 7 फरवरी तक आठ दिनों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें 7 फरवरी को 2, 6 फरवरी को 1, 5 फरवरी को 1, 4 फरवरी को 1, एक फरवरी को 2 व 31 जनवरी को एक ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed