फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Three died due to corona in Panchkula, 365 infected

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से तीन की मौत, 365 संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona: Three died due to corona in Panchkula, 365 infected
पंचकूला। जिले में सोमवार को तीन कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई है। इसके अलावा 365 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सेक्टर-2 निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। महिला करीब दस दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई थी। सेक्टर-17 का 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के अलावा कैंसर से भी पीड़ित था।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-18 के 78 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हुई है। जिले में मिले संक्रमितों में 99 पुरुषों, 82 महिलाओं समेत 181 लोग पंचकूला के हैं। अन्य पीड़ित दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 650 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए थे। संक्रमितों में छह स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। सोमवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2486 पहुंच गई है। इसमें 2472 लोग होम आइसोलेटेड हैं, जबकि 14 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। रिकवरी दर 92.92 फीसदी और 32.90 फीसदी कोरोना संक्रमित दर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed