फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: There are three active cases of corona in the district

कोरोना : जिले में हैं कोरोना के तीन सक्रिय मामले

Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona: There are three active cases of corona in the district
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में वर्तमान में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि तीन मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज नहीं भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को 70 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44143 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43726 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 613868 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि पंचकूला में 12 से 14 साल के 6818 बच्चों को पहली डोज लगवाई गई है। वहीं 31 ने दूसरी डोज लगवाई है। अभी तक टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। जल्द ही टीकाकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed