फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: six deaths due to corona in Panchkula, 82 newly infected, number of deaths due to infection in the district reached 347, recovery rate reached 95.89 percent

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से छह की मौत, 82 नए संक्रमित मिले, जिले में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 347 पहुंचा, रिकवरी रेट 95.89 फीसदी पहुंचा

Mon, 31 May 2021 01:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Corona: six deaths due to corona in Panchkula, 82 newly infected, number of deaths due to infection in the district reached 347, recovery rate reached 95.89 percent
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण कुछ कम तो हुआ है लेकिन दम तोड़ने वालों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी जहां पांच महिलाओं समेत छह संक्रमितों की मौत हो गई, वहीं 82 नए मरीज भी मिले हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 347 पहुंच गया है। कोरोना का रिकवरी रेट 95.89 फीसदी है जबकि जिले में 880 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से सेक्टर-16 निवासी 85 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 निवासी 79 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 निवासी 55 वर्षीय महिला, पिंजौर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, बरवाला निवासी 64 वर्षीय महिला, सेक्टर-17 निवासी 45 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 82 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि बरवाला से तीन, कालका से तीन, बीड़घग्गर, भगवानपुर, चंडीमंदिर, खटौली, खेड़ा सीता राम, खोखरा, लोहगढ़ , मानकपुर, रत्तेवाली, सुखोमाजरी, सूरजपुर, सेक्टर-2, 6, 7, 10, 12, 14 से एक-एक केस सामने आए हैं। माढ़ावाला से दो, नारायणपुर से दो, पिंजौर से दस, सेक्टर-15 से दो, सेक्टर-16 से दो, सेक्टर-20 से दो, सेक्टर-21 से चार कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अब तक 336469 की सैंपलिंग हुई
पंचकूला में अब तक 336469 की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 39499 लोग संक्रमित मिले हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 29901 है। इसमें से 28674 ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के 880 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 347 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed