फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona's fear: 20 to 40 percent passengers decreased in Shatabdi, effect was also seen in long distance trains

कोरोना का खौफ : शताब्दी में घटे 20 से 40 फीसदी यात्री, लंबी दूरी की ट्रेनों में भी नजर आया प्रभाव

Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Corona's fear: 20 to 40 percent passengers decreased in Shatabdi, effect was also seen in long distance trains
पंचकूला। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ ट्रेनों में नजर आने लगा है। कालका-नई दिल्ली शताब्दी और चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में यात्रियों की संख्या में कमी हो गई है। इस कारण रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाने वालों की बिक्री में भी प्रभावित हो रही है। अभी तक शिमला समेत अन्य हिल स्टेशनों में नववर्ष और बर्फबारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों का आनाजाना लगा था। कोरोना का प्रभाव बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी ट्रेनों में सफर करना कम कर दिया है।
विज्ञापन

कालका स्टेशन अधीक्षक गोकुल सिंह का कहना है कि कालका-नई दिल्ली शताब्दी में 20 प्रतिशत यात्रियों की संख्या कम हुई है। चंडीगढ़ स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। उधर रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में करीब 20से 40 फीसदी यात्रियों की संख्या कम हुई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी की अधिकांश सीटें खाली नजर आईं। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में 758 सीटें हैं। इसमें शुक्रवार को चंडीगढ़ से करीब 501 यात्रियों ने सफर किया। कालका नई दिल्ली शताब्दी में 1202 सीटें हैं। उसमें करीब 1000 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

दूसरी लहर में भी घटी थी यात्रियों की संख्या
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के समय भी यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। उस दौरान कुछ ट्रेनें बंद भी की गई थीं। इससे अंबाला डिवीजन के राजस्व पर भी असर पड़ा था। जब से तीसरी लहर शुरू हुई है, कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर ली। अभी सिर्फ वही यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे हैं, जिन्हें जाना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूूरी की ट्रेनों में भी यात्री घटे
दिसंबर में तीसरी लहर आने से पहले ट्रेनों के आरक्षण में लंबी वेटिंग चल रही थी। पहले जहां चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति, मडगांव एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और चंडीगढ़-लखनऊ के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस यात्रियों से खचाखच भरी होती थी। अब वहीं इन ट्रेनों की एसी क्लास में आसानी से एक दो दिन पहले ही आरक्षण मिल जाता है। इन एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी क्लास की सीटें खाली जा रही हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टाल कर्मचारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की बिक्री भी बहुत कम हो गई है। रोजाना दिन में 200 से 400 रुपये का ही सामान बिक रहा है।
एक सप्ताह का आंकड़ा
चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी
16 जनवरी को 366
17 जनवरी को 482
18 जनवरी को 517
20 जनवरी को 519
21 जनवरी को 497
22 जनवरी को 362
23 जनवरी को 389
24 जनवरी को 472
25 जनवरी को 488
27 जनवरी को 449
28 जनवरी को 501
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed