फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Relief in Panchkula, 206 infected, including one health worker, no deaths on 28th day, recovery rate of infection reached 92.58%

कोरोना : पंचकूला में राहत, एक हेल्थ वर्कर समेत 206 संक्रमित मिले, 28वें दिन कोई मौत नहीं, संक्रमण का रिकवरी रेट 92.58 फीसदी पहुंचा

Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona: Relief in Panchkula, 206 infected, including one health worker, no deaths on 28th day, recovery rate of infection reached 92.58%
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को 28 दिन बाद पहली बार किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके अलावा संक्रमित भी 206 मिले हैं। इन संक्रमितों में 199 पंचकूला के हैं, जबकि अन्य जिलों और प्रदेशों के सात मामले हैं। शुक्रवार को एक महिला हेल्थ वर्कर संक्रमित मिली है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट भी अब 92.58 फीसदी पहुंच गया है। जिले में 1834 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि 24 अप्रैल 2021 को जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। शुक्रवार को जिले में 206 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। संक्रमित पंचकूला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। उन्होंने बताया कि अमरावती एनक्लेव से एक, बढ़ोनाकला से एक, बरवाला से तीन, बतौड़ से एक, बरवाला से दो, भोड़ से दो, भोरियन से एक, बीड़ घग्गर से दो, बुर्ज कोटियान से दो, चौकी से एक, हांगला से एक, डुंदल से एक, फिरोजपुर से दो, गढ़ी कोटहा से दो, धारीवाला से दो, हंगोला से एक, औद्योगिक क्षेत्र से तीन, जगरोट से एक, जसवंतगढ़ से एक, झोलूवाल से एक, कालका से 16, खड़क मंगोली से तीन, खटौली से तीन, खेड़ा सीताराम से तीन, खेड़ी से एक, कोट से दो, कुंडी से दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लोहगढ़ से एक, मानकटाबरा से तीन, मंदाना से एक, मनकीयन से दो, माढ़ावाला से तीन, एमडीसी से चार, मोरनी से एक, मौली से दो, नारायणपुर से दो, ओरियन से दो, पिंजौर से 22, रैली से दो, रायपुररानी से आठ, रामगढ़ से एक, सकेतड़ी से एक, सेक्टर-2 से पांच, सेक्टर-20 से नौ, सेक्टर-21 से दस, सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 31 से एक-एक केस सामने आए हैं। वहीं सेक्टर-26 से तीन, सेक्टर-4 से छह, सेक्टर-6 से दो, सेक्टर-7 से दो, सेक्टर-8 से सात, सेक्टर-9 से दो, सेक्टर-17 से एक, श्यामटू से दो, सूरजपुर से एक, टगरा कालीराम से एक, टिपरा से एक, वासुदेवपुरा से एक संक्रमित सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed