फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Punjab being negligent, Center said - continue vigorously

कोरोना: लापरवाह हो रहा पंजाब, केंद्र ने कहा- सख्ती जारी रखें

Mon, 01 Mar 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corona: Punjab being negligent, Center said - continue vigorously
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। मल्टी डिसिप्लिनरी हाई लेवल टीम (एमडीएचएलटी) की रिपोर्ट पर केंद्र ने पंजाब को संक्रमण को लेकर दी गई गाइड लाइन के आधार पर सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमों को लेकर सख्ती नहीं बरती गई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन

17 फरवरी से पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए केंद्र ने हाल ही में दिल्ली से मल्टी डिसिप्लिनरी हाई लेवल टीम पंजाब भेजी थी। टीम लगातार संक्रमण पर नजर रखे हुए है। खासकर सूबे के नौ जिलों में बिगड़े हालात पर विशेष नजर बनाए हुए है। टीम की भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने रविवार को पंजाब के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संक्रमण से निपटने में लापरवाही बरत रहा है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही सख्ती के साथ नियमों का पालन कराए।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन के साथ समीक्षा बैठक की थी। पंजाब की मुख्य सचिव ने भी नौ जिलों के डीसी को संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नियमों के अनुरूप सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed